आज दिनांक 07.10.2025 को मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में जनपद बदायूं के बीआरबी स्कूल की कक्षा 12 की विज्ञान वर्ग की छात्रा कु0 शिखा पटेल पुत्री स्व0 जगवीर पटेल निवासी नगला शर्की थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं का एक दिन के लिए अस्थाई प्रभारी निरीक्षक के पद पर नियुक्त कर जनसुनवाई की कार्यवाही की गयी तथा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का निरीक्षण किया गया । इनके द्वारा एक दिन का थाना प्रभारी रहते हुए पुलिस लाइन चौराहे पर वाहन चैकिंग एवं यातायात के सम्बन्ध में वाहन चालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तथा अस्थाई थाना प्रभारी द्वारा थाना प्रांगण में मिशन शक्ति केन्द्र व थाना प्रभारी कार्यालय कक्ष की नींव का शिलान्यास किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
