6:51 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हर्देश कठेरिया के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी, संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहेअभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 06/10/2025 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चमारपुरा के पास जंगल में जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जुए की धनराशि 64,200/- रूपये व ताश के पत्तों की गड्डी बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 266/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः
1. गोपाल पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम फतेहपुर शामसोई थाना बहजोई जिला संभल
2. मल्लन पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर शामसोई थाना बहजोई जिला संभल
3. विपिन पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मऊ कठेर थाना बहजोई जिला संभल
4. शेर मोहम्मद पुत्र आलम शेर निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं
5. वीर सिंह पुत्र पीतांबर निवासी ग्राम जाफरपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं
6. महेंद्र पुत्र खूब सिंह निवासी नोना थाना इस्लामनगर जिला बदायूं

बरामदगी का विवरणः
मोके से जुए की धनराशि 64,200/- रूपये व ताश के पत्तों की गड्डी बरामद की गयी।

विज्ञापन एक्सप्रेस