बदायूं। समाजवादी विचारधाराओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा को रवाना किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया।
सांसद आदित्य यादव के आवास से उनके प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी और सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ज़ाहिद गाज़ी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा के बहाने सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव गांव जाकर पीडीए की चौपाल लगाएंगे, ताकि समाजवादी विचारधारा से हर घर से लोगों को जोडा जा सके। शुक्रवार को रवाना की गई साइकिल यात्रा बिसौली के गांव पाठकपुर निवासी लव यादव और तहसील बिसौली के गांव सिरतोला के निवासी रोहित यादव और अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव, अनुज यादव, गजराज यादव के आवास पर पहुंची। यहां लव यादव ने बताया कि उनकी यह यात्रा बदायूं से कासगंज, हाथरस, आगरा, फतेहाबाद के रास्ते सैफई पहुंचेगी यात्रा का समापन नेताजी की समाधि स्थल पर होगा। लव यादव ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि श्रद्धेय नेजाती ने रक्षामंत्री रहते हुए सैनिकों के परिवार, खिलाडियों, गरीब किसानों के हित में जो कार्य किए हैं उनको जन जन तक पहुंचाना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
