9:27 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री,का भावपूर्ण स्मरण

बदायूं 2 अक्टूबर।

आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मसूरिया दिन पासी की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कांग्रेस पदाधिकारीयों ने गांधी ग्राउंड और शास्त्री चौक जाकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह , पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, असरार अहमद शामिल रहे।
गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी के अहिंसा ,सत्य के सिद्धांतों पर चलते हुए आज भी बापू गांधी को अपने बीच जीवित पाते हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था जय जवान जय किसान और इसी नारे के साथ उन्होंने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को विजय दिलवाई थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा स्वर्गीय मसूरिया दिन पासी प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य ,सामाजिक चिंतक तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सामाजिक चिंतक के रूप में दलितों एवं पिछड़ों का नेतृत्व किया। पासी समाज के अखिल भारतीय संस्था के अध्यक्ष भी रहे।
गोष्टी को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अगला क्वेश्चन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा उपाध्यक्ष वसीम अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अखिल अहमद महासचिव योगेंद्र शर्मा, महा सचिव अनिल शर्मा ने भी महापुरुषों को याद करते हुए उनको नमन किया।
गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव पूनम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप, नितिन आर्य, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, हसन अहमद, शराफत हुसैन, जीत कुमार, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस