5:27 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात

बिल्सी। नगर में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बारात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में राम बारात नगर के अंबियापुर चौराहे से करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई।
बारात नगर के मोहल्ला आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, कटरा बाजार, मुख्य बाजार, बंबा चौराहा, कपड़ा एवं सराफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पर पहुंची। जहां से सिरासोल रोड होती क्षत्रिय कॉलोनी, होली चौक एवं गोशाला मार्ग होकर पुन: रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। इससे पहले बारात का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य के भाई नवनीत शाक्य एवं नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने भगवान की आरती उतारकर किया। राम बारात में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, श्रीकृष्ण-राधा, मां दुर्गा का रथ, गणेश जी, शंकरजी, बजरंगबली हनुमान समेत कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों शोभायात्रा में शामिल थी। काली अखाड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में कई जिलों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा पर नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और लोगों ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा से पूर्व नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरे नगर की सड़कों को पानी द्वारा धुलवाया गया। शोभायात्रा में मेला कमेटी के पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर ,विनोद पालीवाल,उमेश वार्ष्णेय, अजीत गुर्जर,डॉ श्री कृष्ण गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय,लव कुमार जितेंद्र वार्ष्णेय, आदित्य माहेश्वरीआदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस