इस्लामनगर : रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार ( आज) मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की शोभायात्रा एस.बी.पब्लिक स्कूल रोड से निकाली जायेगी। उक्त जानकरी राम बारात इंचार्ज गोविन्द कुमार वार्ष्णेय ने दी। रामलीला कमेटी के महामंत्री अतुल गुप्ता ने बताया भगवान श्री राम की बारात में इस बिशेष रूप से श्री राधा रानी सरकार सेवा समिति द्वारा राधा रानी का भव्य फूल बंगला निकला जाएगा। इस के अलावा माता काली अखाड़ा, लाठी गदगा अखाड़ा, स्वचलित झांकियां शामिल होगीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
