5:44 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय
(25.09. 1916 – 11.02.1968)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyaya) भारतीय जनसंघ के नेता थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। पंडित जी मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का ज़िम्मेदार मानते थे। वे भारतीय राजनीति के पुरोधा थे। दीनदयाल की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं। पंडित जी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस (Antyodaya Day) मनाया जाता है। इनकी प्रमुख पुस्तक एकात्म मानववाद (Integral Humanism) है।

गूगल से साभार

विज्ञापन एक्सप्रेस