
बिजलीघर में 1,3,4 फीडर के पैनल बदलने का होगा काम।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
उझानी बिजली घर पर पैनल बदलने के काम के चलते 75% शहर की बिधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कंट्रोल रुम ग्रुप पर 11.55 पर उपभोक्ताओं को सूचना जारी कर दी, वही 12 बजे बिजली गुल हो गई।
बिजली विभाग ने 10 घंटे की बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना एक दिन पहले उपभोक्ताओं को देना जरूरी नहीं समझा, जिससे लोग इस भीषण गर्मी में पानी की समुचित व्यवस्था कर लेते। वही इनवेंटर की सप्लाई भी बचा कर रखते। जिससे गर्मी में परेशानी ना हो। विभाग ने एक दिन पहले उपभोक्ताओं को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
आज दोपहर 11.55 पर मैसेज डाल कर पांच मिनट बाद ही फीडर एक,तीन व चार की सप्लाई बंद कर दी। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पूरी टीम 11 केवी के पैनल को बदलने में लगी है जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई मिलती रहे। पैनल बदलने में आज दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक का समय लग सकता है। सिर्फ दो नंबर फीडर की सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहेगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
