शहर के आर०के० रिसॉर्ट पर अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का जयन्ती उत्सब बहुत हर्ष उल्लास के साथ आयोजित हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ एवं दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेमशंकर अग्रवाल द्वारा की गई। डा० मधुसूदन अग्रवाल द्वारा अग्रसेनजी के चरित्र एवं उनके आदर्शो पर प्रकाश डाला गया। अग्रवाल सभा बदायूँ के अध्यक्ष हरी अग्रवाल द्वारा कहा गया कि अग्रसेन जी समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे एवं अग्रवाल समाज उनके द्वारा बताये गये आदर्शों पर आज भी अमल कर रहा है। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओं से एकजुट रहने का आव्हान किया। सभा के सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी डी० के० अग्रवाल द्वारा अग्रसेनजी के बताये मार्ग पर चलने एवं समाज में भाईचारा एवं समरसता का भाव उत्पन्न करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा दीपमाला गोयल,डा० एम० एस० मित्तल, शिवानी सिंघल, डॉक्टर मेधा अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल,प्रमोद गोयल, अजय गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, डा० एस०एन० गोविल, नीलम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, राधा गोयल, आशीष सिंघल, रवि बंसल, प्रशान्त बंसल, अनुराधा अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, विमल अग्रवाल, शांतनु बंसल,दिनेश गोयल, सुबोध गोयल, अनिल अग्रवाल, मुनीश अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शुभि गोयल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डी० के० अग्रवाल द्वारा किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
