।
बदांयू 23 सितंबर।
शासन की ओर से नई जीएसटी दरों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके बाजार में खुलकर पुरानी दरों पर सामान बिकता रहा। किसी तरह की कार्रवाई करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
देश भर में सोमवार से नई जीएसटी दरें लागू कर दी गईं, लेकिन बदांयू जिले में ये आदेश बेअसर रहा। नई दरें पहले दिन कहीं पर लागू नहीं की गईं। पुराने दामों पर ही सामान बेचा गया। सस्ता सामान लेने की उम्मीद से बाजार गए तमाम ग्राहकों को निराशा मिली।
शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की दुकानों पर व्यापारियों ने बताया कि पुराने माल का स्टॉक जब तक खत्म नहीं हो जाता है, तब तक पुराने दाम और उसी जीएसटी पर माल की बिक्री की जाएगी। नया माल खरीदने पर पता चलेगा कि जीएसटी की नई दरें बढ़ी हैं या कम हुई हैं। फिलहाल पुराने दामों पर ही सामान बेच रहे हैं।
वहीं दवाओं के थोक बाजार में ग्राहकों से बात की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि दवाएं पुराने दामों पर ही दी गई हैं। व्यापारियों से परचून के सामान पर भी बात की गई। यहां पर भी व्यापारियों ने यही जवाब दिया कि जब तक नया माल नहीं आता, नए दाम नहीं बता सकते हैं।
———-++-
शासन की ओर से जीएसटी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नई जीएसटी दरों का पालन कराने के लिए वे बाजार में उतरें। शिकायतें पाए जाने पर कार्रवाई करें लेकिन पहले दिन बाजार में खुलकर पुरानी दरों पर सामान बिकता रहा और किसी तरह की कार्रवाई करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
———
बाजार में अभी पुराने दामों पर ही सभी व्यापारी दवाओं की बिक्री कर रहे हैं , मार्केट में दवाएं खरीदने आए थे। पहले के दामों पर ही दवाएं मिली हैं। नई जीएसटी दरों का फायदा नहीं मिला। राजेश कुमार, ग्राहक बदायूं।
—————
बाजार में किराना बाजार का सामान पहले के ही दामों पर मिल रहा है। अभी तक नए दाम निर्धारित नहीं हुए हैं। नए दाम निर्धारित होने के बाद ही सामान दूसरे दामों पर बेच पाएंगे। -रामेश्वर गुप्ता , किराना व्यापारी।
————-
इलेक्टॉनिक्स सामान का पुराना स्टॉक जब तक नहीं बिक रहा है तब तक पुराने दामों पर ही सामान बेचा जाएगा। नया सामान आने के बाद ही नए रेट निर्धारित हो सकेंगे। रवि कुमार,इलेक्टॉनिक्स व्यापारी ।
——-
घर की रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी पुराने रेट पर मिल रही हैं। मुझे बताया कि सोमवार से घी, मक्खन, पनीर आदि सस्ता मिलेगा लेकिन बाजार में तो पुराने रेट पर ही सामान मिल रहा है। -राजेन्द्र सिंह ग्राहक बदायूं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
