9:55 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- शादी से दस दिन पहले ज़ेवर नकदी सहित युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने में एक नामजद

उझानी बदांयू 22 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने कोतवाली में अनुज साहू पुत्र चंद्र वीर के खिलाफ अपनी 15 बर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में महिला ने लिखा कि उसकी बेटी अनुज से बातचीत करती थी। इसी वजह से परिजनों ने उसकी शादी समय से पहले तय कर दी। 10 दिन बाद बारात आनी है। मगर अनुज ने लड़की को बहला-फुसलाकर घर में रखे सोने-चांदी के ज़ेवर सहित तीन लाख की नकदी सहित उसे कहीं ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह को दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस