Ravina
अर्थ की नक्काशी पर ऑंख फोड़ते
सुनार शब्द
राजनीति में नीयत की सूनी गोद में
बांझ शब्द
पुरानी लकीरों को पीटते और हांफते
लुहार शब्द
बुढ़ापे में औलाद का मुंह ताकते
अनाथ शब्द
रिश्तों की सरहदों के घुसपैठिये
सेंधमार शब्द
ये शब्द पाॅंखी,,,
उड़ रहे हैं हर ओर बेकार से भरमार शब्द
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
