7:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नवरात्र-10 दिन के इस बार हाथी पर होगा माता का आगमन,दो दिन पूजी जाएगी मां चंद्रघंटा

उझानी बदांयू 18 सितंबर।

नवरात्र में इस बार भक्तों को माता की उपासना के लिए एक दिन ज्यादा का समय मिलेगा।

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रुपों को विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। खास बात यह है कि नवरात्र नौ नहीं, बल्कि 10 दिनों का होगा और 11वें दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।

पंडित दिनेश पाठक,व प्रवीण शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र में इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बताया कि 22 सितंबर को प्रतिपदा से नवरात्र की शुरुआत होगी और एक अक्तूबर को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। इसके अगले दिन, 2 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

इस बार श्राद्ध पक्ष में एक तिथि की हानि हो रही है और चतुर्थी तिथि दो दिन रहने से मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिन की जाऐगी ,नवरात्र 9 के बजाय 10 दिन की होगे । पंडितों के अनुसार, तिथि की यह वृद्धि अत्यंत शुभ मानी जाती है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस