5:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

युवाओं का ज्ञान करेगा भारत का विकास: डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम ने किया विकसित भारत क्विज़ में भागीदारी का आह्वान

“युवाओं का ज्ञान करेगा भारत का विकास: डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम ने किया विकसित भारत क्विज़ में भागीदारी का आह्वान”

बदायूं, 17 सितम्बर। भारत सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सीधा जोड़ने के उद्देश्य से MY Bharat Portal पर 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक “विकसित भारत क्विज़” का आयोजन कर रही है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उस विज़न का हिस्सा है, जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।
यह क्विज़ विशेष रूप से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तैयार किया गया है। प्रतिभागियों को केवल 10 मिनट में 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। क्विज़ पूरी तरह निःशुल्क है और इसे देश की 12 प्रमुख भाषाओं में हल किया जा सकता है।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भाग लेने वाले सभी युवाओं को डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र मिलेगा। साथ ही शीर्ष 10,000 विजेताओं को आकर्षक गुडीज़ और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इतना ही नहीं, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) में शामिल होने और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सीधे संवाद करने का अनूठा अवसर भी प्राप्त होगा। विजेताओं का चयन पारदर्शी कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

इस अवसर पर माई भारत/नेहरू युवा केंद्र संगठन, बदायूं के उपनिदेशक मा.हे. आलम ने युवाओं से बड़ी संख्या में क्विज़ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा – “यह क्विज़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की सोच और ऊर्जा को भारत के भविष्य निर्माण की दिशा में केंद्रित करने का एक सुनहरा अवसर है। 2047 में भारत कैसा होगा, इसकी झलक आज के युवा अपने विचारों और ज्ञान से तय करेंगे। प्रधानमंत्री जी से मिलने का अवसर किसी भी युवा के लिए जीवन का प्रेरणादायी अनुभव होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, युवा संगठन और अभिभावक इस पहल में युवाओं को प्रोत्साहित करें। “जितने अधिक युवा भाग लेंगे, उतना ही हमारा जनपद और देश विकसित भारत के संकल्प की ओर सशक्त कदम बढ़ाएगा।”
गौरतलब है कि “विकसित भारत क्विज़” जैसे अभियान युवाओं के ज्ञान और विचारों को न केवल मान्यता देते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र की विकास यात्रा में सहभागी भी बनाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.