11:13 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ की धरा पर अवतरित होगा वृन्दावन

न्दावन अवतरित होगा बदायूँ की धरा पर।
राधा रसिक बिहारी मण्डल बदायूँ का वार्षिक महोत्सव आगामी 14.09.2025 को आयोजित होगा। जिसके सम्बन्ध में मण्डल के सदस्यगण की एक बैठक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें सभी सदस्य गणों को कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए दायित्व सौंपे गये।
मण्डल और कार्यक्रम के वारे में जानकारी देते हुए मण्डल के सदस्य पंकज सक्सेना ने बताया कि हमारा मण्डल जनपद बदायूं में निशुल्क सुन्दरकाण्ड, भजन संध्या की सेवाएं जन सामान्य को उपलब्ध कराता है जिसके लिए मण्डल किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है, मण्डल आगामी 14.09.2025 रविवार, को सायं 07.00 बजे से, श्रीहरि इच्छा तक, तृतीय वार्षिक महोत्सव मनाने जा रहा है, जहाँ बदायूँ की धरा पर वृन्दावन अवतरित होने जा रहा है। जहाँ वृजभाव वरूण तोमर के श्रीमुख से राधा रसिक बिहारी जी के पावन भजनों की व्यार बहेगी। आप सभी सपरिवार, अपने बन्धु जन, रिश्तेदारों सहित सादर आमंत्रित है

विज्ञापन एक्सप्रेस