11:30 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-भारतीय किसान संघ ने किसान समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन बीडीओ को सोंपा

समाधान ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।

उझानी बदांयू 9 सितंबर।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से भेजा है।

ब्लाक मुख्यालय पर जुटे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिलाध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान ने कहा कि इस समय किसान खाद,बीज, बिजली, पानी की गंभीर समस्या से दो-चार है। यूरिया खाद के लिए महिलाओं सहित किसान सुबह से लाइन में लगकर भी खाद से बंचित रह जाता है। बिजली ना मिलने से खेत की सिंचाई में दिक्कत हो रही है।

पहलवान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आने वाली फसल के समय ऐसा ना हो कि किसान फिर परेशान हो समय रहते खाद, बिजली की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा इस समय पूरे जनपद को बाढ़ ने घेर लिया है, किसान अपने खेत तो छोड़िए मवेशियों को बचाने में भी लाचार है,खाने का संकट अलग से बाढ़ से निपटने को समुचित इंतजाम समय रहते कर लिए जाऐ।

हरवंश यादव ने कहा कि असरासी से बनगबां मार्गं जर्जर हालत में है, मंडी समिति को आदेश कर उसकी मरम्मत कराई जाऐ जिससे किसानों को आवागमन में परेशानी ना हो। उन्होंने कहा अगर भारतीय किसान संघ की मांगों पर गौर नहीं किया गया तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। आज दोपहर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोंपा गया इस मौके पर अभिमन्यु प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मानसिंह यादव, प्रवेश कुमार, बलराम सिंह,लायक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस