भारत रत्न भूपेन हज़ारिका (Bhupen Hazarika) भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। भूपेन हज़ारिका को दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फ़िल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया है। भूपेंद्र हज़ारिका पहले शख़्सियत थे, जिन्होंने असमिया संस्कृति को विश्व मंच तक पहुंचाया था। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, भारत रत्न पुरस्कार-उपाधियों से सम्मानित किया।
*गूगल से साभार*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
