11:39 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

*आशा भोंसले* (जन्म: 08.09.1933)

आशा भोंसले (Asha Bhosle) मशहूर पार्श्वगायिका और लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री हैं। आशा जी ने फ़िल्मी और ग़ैर फ़िल्मी जगत् के लगभग 16 हज़ार गाने गाए हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। उन्होंने 800 से अधिक फ़िल्मों में दस हज़ार से ज़्यादा गाने गाए हैं। महान् भारतीय गायिका आशा भोंसले का नाम दुनिया में संगीत की 20 शीर्ष हस्तियों में शामिल किया गया है। गायन की विविधता से आशा ने अपने करियर के छह दशकों में ऊँचाई हासिल की। बड़ी बहन लता मंगेशकर की छत्रछाया में आशा जी ने पा‌र्श्वगायन प्रारंभ किया। 1957 में ‘नया दौर’ फ़िल्म के ‘मांग के साथ तुम्हारा’ गीत से आशा जी ने लोकप्रियता हासिल की। आपको दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

*गूगल से साभार*

विज्ञापन एक्सप्रेस