10:19 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भाजपा के नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी का हार्ड अटैक से निधन

उझानी बदांयू 5 सितंबर।

भाजपा की नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष वेदराम लोधी का आज हार्ड अटैक से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

बताते हैं कि आठ दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर बरेली के एक हाॅस्पीटल में एडमिट कराया गया था जहां उनके रिंग डाल दी गई।

दो दिन पहले वेदराम लोधी 55 डिस्चार्ज होकर घर आ गये। आज सुबह स्वास्थ्य परीक्षण को बरेली जाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। श्री लोधी के निधन का समाचार सुनते ही भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, किशनचंद्र शर्मा,राहुल शंखधार, राजीव गोयल, संजीव गुप्ता,पवन वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा के केम्प कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत वेदराम लोधी को शोक श्रृद्धांजली अर्पित की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस