9:10 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – यदु शुगर मिल के निदेशक समेत 5 पर FIR

यदु शुगर मिल पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप, कुनाल यादव समेत 5 पर FIR

बदायूं में यदु शुगर मिल प्रबंधन पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिल के निदेशक कुनाल यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह की शिकायत पर यह मामला बिसौली कोतवाली में दर्ज किया गया। आरोप है कि मिल ने गन्ना सत्र 2024-25 में किसानों से गन्ना खरीदा, लेकिन करीब 30.91 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया।

नोटिस और जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की गई। एफआईआर में कुनाल यादव के अलावा सूरज यादव, सुरेश चंद्र जौहरी, डीपी सिंह और ब्रजेश शर्मा के नाम शामिल हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस