8:56 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बिल्सी
नगर के बिल्सी बदायूं मार्ग स्थित बीपी इंटरप्राइजेज के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकुर राठौर की मौत हो गई सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना ने बताया कि जब वह अपनी दुकान खोलने प्रतिदिन की तरह दुकान पर आए तभी उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को लहू लोहान हालत में पड़ा देखा ,तुरंत उन्होंने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी और तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां अंकुर राठौर की मौत हो गई ।अंकुर राठौर अपनी मां और बेटी के साथ बिल्सी मां को दवा दिलाने आ रहे थे ।तभी बीपी इंटरप्राइजेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और तीनों लोग गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी मां और बेटी को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस