9:52 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,मामा भांजा घायल रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 17 अगस्त।
कादरचौक थाने के गांव भूडा निवासी जुगेंद्र पुत्र सरदार ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भाई की बाइक में टक्कर मारकर भाई व भांजे को घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जुगेंद्र ने लिखा कि 12 अगस्त की रात 8 बजे उसका भाई नन्हे कासगंज जनपद के सोरों थाने के गांव चंदवा निवासी भांजे कायम सिंह पुत्र रामवीर के साथ गांव आ रहा था कि गांव पटपरागंज बगिया के समीप एक खाद लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार कर भाग गया जिसमें दोनों के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस