बदायूँ, 7 अगस्त 2025:
भारतीय किसान यूनियन चढूनी परिवार और समस्त किसान समुदाय के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। यूनियन के बदायूँ जिलाध्यक्ष श्री सतीश साहू जी की माता जी का आज शाम लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर किया जाएगा। इस अवसर पर बदायूँ से शव वाहन प्रातः 10 बजे कछला घाट के लिए प्रस्थान करेगा।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के समस्त पदाधिकारियों एवं किसान साथियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ओम शांति।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com