कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव खासपुर में 12 मई को ग्राम प्रधान सगीर अहमद का गांव के दूसरे पक्ष से झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था । वृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रधान पक्ष के आरोपी मोहम्मद अहमद पुत्र दिलगीर को लाही फरीदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से पुलिस ने 12 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए ।जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद अहमद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । मोहम्मद अहमद काफी समय से फरार चल रहा था । शहनाज़ ने थाने थाने तहरीर देते हुए बताया कि प्रधान पक्ष के मोहम्मद अहमद ने उसके बेटे तफसीर पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई थी जिसमें तफसीर गंभीर रूप से घायल हो गया था ।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com