समाजवादी पार्टी के नेता,संसद में मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे गम्भीर मुद्दे पर संसद में हुई परिचर्चा के परिपेक्ष्य में सम्बोधन किया।
इस मौके पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण ऑपरेशन सिंदूर चलाने की आवश्यकता हुई,इससे पहले पूरा देश सरकार से यह जानना चाहता है कि इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ क्यों,आखिर हमारे खुफिया तंत्र कैसे विफल हो गए।हमले के कई महीने बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर अपनी गलती बताते हैं जबकि सच्चाई यह है लेफ्टिनेंट गवर्नर से लेकर गृह मंत्रालय तक की गलती है और इस पर सरकार द्वारा क्या कार्यवाही की गई है,इस आतंकी हमले में शहीद हुए छब्बीस लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं व सेना के पराक्रम तथा साहस को नमन करते हैं।श्रद्ध्ये नेता जी ने रक्षा मंत्री रहते हुए सेना के जवानों के लिये जो कुछ किया वह अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा था कि जब जब हमारे देश की सेना को लड़ाई लड़नी पड़ी तब तब उन्होंने जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया,इसके विपरीत जब जब देश को वार्ता की आवश्यकता पड़ी तब तब हम वार्ता में हारे हैं।जहां पूरे देश की जनता एक साथ हो,जहां हमारे देश की बहादुर सेना खड़ी हो,जहां सम्पूर्ण विपक्ष प्रधानमंत्री के साथ हो वहां अमेरिका के राष्ट्रपति यह कहते हैं कि व्यापारिक कारणों से हमने सीज़फायर करा दिया।यह सरकार,देश की जनता,बहादुर सेना के लिये बहुत शर्म की बात है।हमारे देश की अखंडता तथा संप्रभुता की हालत यह है कि छप्पन इंच के सीने के रहते हुए लगातार छब्बीस बार अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर उन्होंने कराया।पूरे देश के एक साथ केंद्र की भाजपा सरकार के साथ होने के बावजूद प्रधानमंत्री अथवा सरकार कोई प्रतिनिधि अमेरिका का राष्ट्रपति के बयान का विरोध तक करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।पहलगाम हमले के बाद पहले दिन से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव तथा संसद में नेता प्रतिपक्ष मा0 राहुल गाँधी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विपक्ष सहित एक सौ चालीस करोड़ जनता आपके साथ रही और सरकार के लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिन्दूर अकेले इन्होंने ही किया है।जवाहर लाल नेहरू,डॉ0 राम मनोहर लोहिया सहित तमाम समाजवादियों ने कभी किसी भी देश के सामने घुटने नहीं टेके जबकि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने दूसरे देश के सामने घुटने टेक कर पूरे देश को शर्मसार किया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

