बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं की राजनीति में तथाकथित मौका परस्त हर चुनाव से पूर्व दल के निर्देश को सर्वोपरि कहते हैं लेकिन टिकट नही मिलता ता अपना रंग दिखाने से नहीं चूकते, ऐसा नजारा पूर्व केद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कांग्रेस से सपा में जाते समय और सपा से टिकट ना मिलने पर कांग्रेस में वापसी करके दिखाया था जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी देखने को उस समय मिला था जब समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार परिवर्तन किया था तो सपा के पूर्व विधायक ने चुनाव तो नहीं लडा लेकिन चुनाव लडाने से साफ इंकार कर दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा की तोप बन कर मैदान में उतरने वाले आज कहां हैं इसका जवाब शायद कोई जानता हो। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शेरवानी सपा में हैं तो पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता करके यह साबित कर दिया है कि राजनीति में कुर्सी के अलावा कुछ स्थाई नहीं होता, जहां मिला जैसा मौका राजनति में वहीं चमकता जो मार दे चौका।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
