1:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

28 जुलाई से विकास भवन में होगा सम्पूर्णता अभियान व आक्षात्मक हाट कार्यक्रम

बदायूँ : 26 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए विविध उत्पादों व हस्तशिल्पों को प्रदर्शित करते हुए 28 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक जनपद स्तर पर सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह तथा आकांक्षा हाट कार्यक्रम विकास भवन बदायूँ में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल तथा नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्ड अम्बियापुर एवं आसफपुर के खण्ड विकास अधिकारी को सह नोडल नामित किया है, साथ अन्य विभागीय अधिकारियों के लिए भी दायित्वों का निर्धारण कर उसके सफलतापूर्वक निष्पादन के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस