8:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : नल में करन्ट आने से ग्रामीण की मौत

इस्लामनगर : क्षेत्र के गांव नगला वारह निवासी हुकम सिह पुत्र नत्थू सिह 40 वर्ष की नल मे करन्ट उतर जाने से मृत्यु हुई। लगभग 5 वजे हुकम सिह पानी पीने के लिये नल पर गया। नल में मोटर पड़ी हुयी थी, जैसे ही नल पकडा तो नल में करन्ट आ गया। करन्ट लगते ही हालत गम्भीर हो गयी। परिजन गंभीर हालत में कस्बे के प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले गए डॉक्टर ने मृत घोषित किया। हुकम सिह शारीरिक रुप से पैर से विकलाँग था, व वहुत ही गरीव तथा उनके 4 वच्चे भी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

विज्ञापन एक्सप्रेस