।
उझानी बदांयू 23 जुलाई।
पुरानी कहावत है कि लालच बुरी वलाय, कादरचौक थाने के गांव जलालपुर के मंज़रे ललुईया नगला की महिला कृष्णा देवी पत्नी नत्थू लाल ठगो के लालच में फंस गई। उनकी चिकनी चुपड़ी बातों में आकर दो लाख के लालच में अपने पहने जेवर देकर एक पांच सो का नोट व कागज़ की गड्डी लेकर ठगों द्वारा ठग ली गई। महिला ने कोतवाली में अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में कृष्णा देवी ने लिखा वह 19 जुलाई की दोपहर सामान लेने के बाद गौशाला रोड पर टेम्पो के इंतजार में खड़ी थी तभी दो व्यक्ति आऐ व कपड़े में बंधे दो लाख दिखाए कि उन्हें जेवर खरीदने हे उनकी बातों में आकर मेने अपने पहने जेवर उन्हें उतार कर दे दिऐ ( जेवर का रिपोर्ट में खुलासा नहीं कि क्या थे ) उन्होंने कपड़े में बंधीं गड्डी मुझे दे दी , कपड़े से कागज फाड़कर दिखा दिया कि 5 सो के नोट है, कुछ दूर जाकर देखा तो सिर्फ एक नोट था बाकी कागज़ थे। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
अब पछताए होत का जब चिड़िया चुग गई खेत, काफी खोजबीन की मगर वह दोनों नहीं मिले पीड़ित महिला ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

