उझानी बदांयू 23 जुलाई।
नगर के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी रमेश चंद्र पुत्र रामस्वरूप ने मोहल्ला नारायण गंज निवासी विजय साहू,विनय , राहुल गोस्वामी, शांतनु, राहुल, अभिषेक,छोटा कश्यप सहित 5 अज्ञात पर अपने छोटे भाई राकेश राठौर को कश्यप पुलिया पर फोन करके बुलाया व आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर लहूलुहान कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गये। राहगीरों ने घायल राकेश को पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रमेश चंद्र ने बताया कि बीती शाम विजय साहू जो छतुइया फाटक पर ढाबा संचालित करता है उससे किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। राहुल गोस्वामी ने फोन कर राकेश को कश्यप पुलिया पर धोखे से बुलाया व मारपीट की पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

