उझानी बदायूं 23 जुलाई ।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव से कछला गंगा जा रही कांवड़ियो् की ट्रैक्टर ट्रॉली में कछला पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्ची की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गये।
जानकारी अनुसार आलमपुर के लगभग 35 कांवडिए ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर कछला भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे। वह जैसे ही बीती रात 12 बजे कछला में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पिकअप ने ट्रैक्टर – ट्रॉली को टक्कर मार दी । ओर पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया । हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी आलमपुर गांव की रहने वाली नित्या 5 पुत्री जसपाल, कनक 12 पुत्री जसपाल व कबीर15 पुत्र शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए ।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जहां चिकित्सकों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कनक व कबीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पतल रैफर कर दिया। पुलिस ने नित्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नित्या की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पिकअप को तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

