बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के पूर्व और वर्तमान में आजमगढ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव तथा बदायूं के वर्तमान में बदायूं के सांसद आदित्य यादव दोनों एक परिवार और एक राजनेतिक दल के हैं और दोनों की विचारधारा भी एक है जबकि दोनों आपस में चचेरे – तहेरे भाई है। पहले जो भवन बदायूं में धर्मेन्द्र यादव ने बनवाया था उसी मेें सांसद आदित्य यादव रहते हैं। एक दल, एक परिवार, एक निवास और एक विचार होने के बावजूद दोनों की कार्यप्रणाली में कई बातें समान दिखती है जबकि कुछ मामलों में आम आदमी तो क्या सपा के तमाम समर्पित लोगों को दोनों की विचार जमीन – आसमान का फर्क दिखाई देता है। धर्मेंद्र और आदित्य की समानताओं की बात करें, तो दोनों में लोगों की बात सुुनने में समानता नजर आती है, सम्मान देने में दोनों एक से नजर आते हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर दोनों की चिंता एक सी है, मिलनसार भी दोनों दिखते हैं आर सम्बन्ध निभाने में दोनों एक जैसे प्रतीत होते हैं लेकिन इतनी समानताएं होने के बावजूद दोनों के करीबी पूरी तरह अलग दिखते हैं, धर्मेद्र के समय में जो समर्पित सपाई हर समय छाये रहते थे वह अब आदित्य से दूरी बनाकर चलते दिख रहे हैं जबकि धर्मेंद्र के लिए परेशानी पैदा करने वाले आज आदित्य यादव की आखों के तारे बने होने की चर्चाएं आज आम आदमी तो क्या सपा समर्पित सपाईयों की आपसी बातचीत में अक्सर चर्चा में दिखती रहती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
