विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
बिसौली क्षेत्र के मुंसिया नगला गांव में 28 वर्षीय राजबाला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
राजबाला की शादी 2016 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि सुरेश का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
