2:13 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- मूसलाधार बारिश होने से दुकानों में घुसा पानी हुआ लाखों का नुकसान

सहसवान (बदायूं) सहसवान बाजार विल्सन गंज में मेन मार्केट सब्जी मंडी बिशातखाना पटवा गली में हल्की-फुल्की बारिश होने से ही दुकानों में पानी भर जाता है नाले ना साफ हुए जिसके कारण दुकानों में पानी घुस गया और दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया ।

आपको बताते चलें गली के दुकानदार व्यापारी सभी सहसवान नगर पालिका से सफाई की रोजाना गुहार लगाते हैं फिर भी सहसवान नगर पालिका नहीं चेत रही है और आखिरकार हल्की-फुल्की रिमझिम बारिश में ही उनकी दुकानो में पानी भर गया जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया । थोड़ी बारिश होने पर भी गली में चार-पांच घंटे और गंदगी भर जाती है जिससे उनकी दुकानदारी पर बहुत बुरा असर पड़ता है । यह भी नहीं की बारिश होने के बाद पानी निकल जाए
गली के सभी व्यापारी अगर वह सफाई की शिकायत करने जाते हैं तो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और सफाई नायक उन्हें बातें बता देते हैं और सफाई के नाम पर जीरो रहता है और सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है जिससे व्यापारियों का और पब्लिक का नुकसान हो रहा है गली में पानी और गंदगी भरने से गली के सभी दुकानदारों पर उनकी रोजी-रोटी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस