उझानी बदांयू 5 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्ला पुर निवासी अजयपाल सिंह ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कासगंज जनपद के गांव छितारा निवासी पति सहित 6 लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर,घर बंद कर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजयपाल ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी 6 बर्ष पहले कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर बैश्य के गांव छितारा निवासी लोकेश पुत्र रामदीन से की दान-दहेज से ससुराल पक्ष खुश नहीं थे। उसे एक लाख व बाइक लाने को मारपीट करते थे।
एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया पंचायत जुड़ने पर 6 माह पहले ले गये। 13 दिसंबर 2024 को वह बेटी आरती की खेर खबर लेने गांव गया तो घर पर ताला लगा मिला पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारी बेटी को मारकर सभी फरार हो गये।
पीड़ित अजयपाल ने कोतवाली सहित एसएसपी से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई सुनवाई ना होने पर न्यायालय की शरण ली।
अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति लोकेश, ससुर रामदीन,सास पंचवती,देवर आकाश व मपिल व देवरानी आरती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह को सोंप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
