6:46 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- यूकेलिप्टस के पेड काटने पर भाईयों में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।*****

उझानी बदांयू 5 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी नेत्रपाल पुत्र महेन्द्र सिंह ने अपने भाई नेकसू उसके बेटे बीरेश व लालू एवं पत्नी विरमा के खिलाफ अपने यूकेलिप्टस के पेड काटने पर मारपीट कर उसे व पत्नी जलधारा को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नेत्रपाल का कहना है कि उसका भाई नेकसू अपने हिस्से के पेड पहले ही काटकर बेच चुका है। 1 मार्च को वह अपने हिस्से के पेड काट रहा था कि आरोपियों ने मारपीट कर मुझे व पत्नी को घायल कर दिया। पीड़ित ने शिकायत आनलाइन सीसीटीएनएस ( क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम ) पर दर्ज कराई, पुलिस ने तीन महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर किशनवीर सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस