6:45 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को मायके छोड़ा, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण

उझानी बदांयू 5 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी अमोल सिंह की पुत्री साक्षी ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर मायके में छोड़ जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंपा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।

साक्षी ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर उसकी शादी कासगंज जनपद के थाना अमांपुर के गांव महाराजा प्रताप नगर निवासी विजय सिंह से की। मिले दान-दहेज से पति सास व देवर खुश नहीं थे कहते थे एक लाख रुपए एक सोने की जंजीर अंगूठी ओर लेकर आओ। मना करने पर मारपीट करते थे।

आज दहेज की मांग को लेकर पति देवर व सास ने मारपीट कर मायके गांव संजरपुर बालजीत छोड़ गये। पीड़ित ने पुलिस में शिकायती पत्र सोंपा है इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने घायल साक्षी का मेडिकल परीक्षण कराने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस