ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतिया निवासी दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में खलिहान की भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने दीवार और गेट बनाकर कब्जा कर लिया और और वह अब खलिहान की जगह पर मिट्टी डलवाकर रास्ता बना रहे हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग लोग ग्राम प्रधान के संरक्षण में खलिहान की जगह पर कब्जा कर रहे हैं ग्रामीणों ने सोमवार को सदर एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर भूमि से कब्जा हटवाने व दबंगों व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । शिकायत करने वालों में साजिम ,जानआलम,कैशर अली ,शमसुल , इस्माइल,भूरे ,बाबू ,असलम , इनकार आदि मौजूद रहे ।।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

