बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड घोटाला: मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने जताया रोष, 30 जून से धरने की चेतावनी
बदायूं —
अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड घोटाले में अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित निवेशकों के साथ-साथ अधिवक्ताओं का भी धैर्य टूटता नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि कंपनी के संचालक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत, सूरजपाल, श्रीकांत समेत कई एजेंटों ने जिले में आम जनता से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस मामले में चार मुकदमे दर्ज हैं और अब तक सात एजेंटों को जेल भेजा जा चुका है। बावजूद इसके, शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत जैसे मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com