6:16 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – जिला अस्पताल में एक रुपये के पर्चे पर लिखीं 120 रुपये की दवाएं

बदांयू 24 जून।

जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चों पर बाहरी दवा लिखी जा रही हैं। मंगलवार को भी एक चिकित्सक ने गुलड़िया
निवासी हरिओम के पर्चे पर एक कंपनी की दवा लिख दीं। उन्होंने बाहर मेडिकल स्टोर से वह दवा करीब 120 रुपये में खरीदी।

सरकार की तरफ से जिला अस्पताल में मरीजों को एक रुपये के पर्चे पर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1 हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की मनमानी से मरीजों को इस अस्पताल में परेशानी के साथ आर्थिक शोषण का शिकार होना पडता है। सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में चिकित्सक को बाजार की दवा लिखने पर रोक है। इसके बावजूद कुछ चिकित्सक निजी फायदे के लिए बाजार की दवा लिख रहे हैं। यह दवाएं बाजार में उच्च दामों पर मिलती हैं।

बोले मरीज-

मेरे बच्चे की आंख में परेशानी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। चिकित्सक ने पर्चे पर एक दवा बाजार की लिख दी है। मुझे बाजार से दवा खरीदनी पड़ेगी। हरिओम, तीमारदार, गुलड़िया।
मेरे गले में संक्रमण है। चिकित्सक ने मेरे पर्चे पर एक दवा बाजार की लिखी है। बाजार से यह दवा खरीदनी पड़ेगी। करिश्मा, मरीज, बदांयू।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस