घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या 8 बायपास निवासी अरुण तोमर के घर के बाहर खड़ी उनकी पल्सर बाइक जो कि काले रंग की थी चोरी हो गई।उन्होंने बताया कि वह दोपहर के लगभग 2 बजे बाजार से आये और अपनी बाइक खड़ी करके घर के अंदर चले गए।जब वह वापस आये तब उनकी बाइक बाहर नही थी।आसपास बहुत ढूंढा लेकिन कोई सुराग न लगा।तभी इसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी। कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
