8:33 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गिजुभाई बधेका

गिजुभाई बधेका
(15.11.1885 – 23.06 1939)

गिजुभाई बधेका (Gijubhai Badheka) गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे। छोटे बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने में इनका अत्यधिक योगदान रहा है। गीजू भाई समाज सुधार और राष्ट्रीय महत्त्व के अन्य कामों में भी पूरी रुचि लेते थे। ‘दक्षिणामूर्ति’ संस्था से गीजू भाई 1936 तक जुड़े रहे। बाद में उन्होंने राजकोट में ‘अध्यापक मंदिर’ की स्थापना की। बच्चों की शिक्षा उनका मुख्य क्षेत्र था, पर समाज सुधार और राष्ट्रीय महत्त्व के अन्य कामों में भी वे पूरी रुचि लेते थे। उन्होंने अपनी संस्था में हरिजनों को प्रवेश दिया और बारदोली सत्याग्रह के समय लोगों की सहायता के लिए बच्चों की ‘वानर सेना’ संगठित की।

विज्ञापन एक्सप्रेस