प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट
बांदा जिले के चौक बाजार में एक मेडिकल स्टोर संचालक ठगी का शिकार हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में एक बाबा और उसके साथी ने तंत्र-मंत्र और ‘कल्याण’ का झांसा देकर दुकानदार से कीमती अंगूठियां मंगवाईं और फिर फरार हो गए।
दुकानदार को बाबा ने पहले विश्वास में लिया, फिर दुकान में बैठकर मंत्र पढ़ने का नाटक किया और बोला कि अगर तुम सहयोग करोगे तो परिवार का कल्याण होगा। इस विश्वास के फेर में दुकानदार ने अपनी कीमती अंगूठियां बाबा के हवाले कर दीं। कुछ ही पल में बाबा और उसका साथी वहां से गायब हो गए।
पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाबा की तलाश में जुटी है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि अंधविश्वास के जाल में फंसना कितना महंगा पड़ सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

