8:40 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सच की आड़ में – प्रियंका विवेक सिंह

सच की आड़ में ही तो,
झूठ पनपता होगा ।
चाहत को पाने की खातिर
ईष्या का बीज भी उपजा होगा।
सुख के दिन जब आते हैं तो,
दर्द की आहट भी होगी ।
सुबह के आंचल में ही तो,
रात भी सिमटी होगी ।
जीने की उम्मीद में ही तो,
मृत्यु को आना होगा ।
सच की आड़ में ही तो,
झूठ पनपता होगा ।
प्रियंका विवेक सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस