2:34 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने वृक्षारोपण किया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के B-4 आवास विकास बदायूं स्थित सेवा केंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने वृक्षारोपण किया तथा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी ने उपस्थित सभी भाई बहनों को एक वृक्ष मां के नाम लगाने का संकल्प कराया lइस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम प्लास्टिक से लड़ना विकल्प नहीं बल्कि पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना हैl उन्होंने कहा आध्यात्मिक और पर्यावरण एक दूसरे से बहुत ही घनिष्ट संबंध रखते हैं l व्यक्ति आत्मिक भाव से जब प्रकृति को शुद्ध संकल्प देता है तो प्रकृति भी स्वस्थ ,सुंदर और सुखद होती हैl परंतु आज मनुष्य भौतिकता की दौड़ में आध्यात्मिकता से दूर होता जा रहा है lपरिणाम स्वरूप आज पर्यावरण में प्रदूषण के कारण मानव जीवन ही खतरे में पड़ गया हैl प्रकृति के सानिध्य में ही मानव का अस्तित्व संभव हैl प्रकृति की समीपता प्रकृति में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करती है और सुरक्षा से समृद्धि आती है और मानव जीवन सुखमय होता है l उन्होंने शाश्वत यौगिक गृह वाटिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दैनिक उपयोग के फल ,फूल और सब्जियों का उत्पादन कर सकता हैl अवसर पर बीके किरण दीदी बीके सुरभि बीके रामस्वरूप सपरा ,बीके सुरेंद्र ,मुन्ना लाल दीनदयाल आदि उपस्थित रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस