उझानी बदांयू 4 जून।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर के करन पुत्र मुनीश पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में महिला ने लिखा कि करन 1 जून को दोपहर में मेरी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया है। बेटी घर से दो लाख रुपए की नकदी सहित सोने के कु़डल व चांदी की पाजेब भी पहन कर गई है। महिला ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर कैलाश चंद्र को सौंप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com