उझानी बदांयू 4 जून।
पत्नी से परेशान एक पति ने पत्नी पर अपनी हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला कृष्णा कालोनी निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ समीर ने अपनी पत्नी पर 7 माह पहले पानी में नशीला पदार्थ मिला कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में समीर ने लिखा कि उसकी शादी बरेली के कस्बा सिरोली निवासी शारिक की पुत्री रूखसार से 12-3-2023 को हुई । वह अपने परिवार से हटकर कुछ दूरी पर अलग मकान में रहता है।26-9-2024 को पत्नी रुखसार, अपने भाई शकील,खलील,रहीस मिंया अकरम,बहन नियाज बानों,बहनोई आरिफ के साथ मुझे जान से मारने का प्रयास किया। रहीस ने मेरी कनपटी पर तमंचा रखकर मारने का प्रयास किया। शोरगुल होने पर मोहल्ले वालों के आने पर सभी भाग गये।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com