उझानी बदांयू 4 जून।
बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में लगे उर्स में बबाल हो गया। महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंच पुलिस के दो सिपाहियों पर लोग हमलावर हो गये। लोगों ने मारपीट कर दो सिपाहियों को घायल कर दिया। घायल सिपाही की शिकायत पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की व पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ननाखेड़ा गांव में उर्स का कार्यक्रम चल रहा है बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं पर अभ्रद टीका टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंचे कछला चौकी के सिपाही नवनीत व लक्ष्मण सिंह से लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया किसी तरह छूटकर भागे सिपाहियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगल,याद मुहम्मद,आस्मीन, पप्पू व आसिफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया वहीं पांच भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी पांचों को जेल भेज दिया। व अन्य की तलाश में लगी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com