दिनभर ‘राम-राम’ जपो और फिर देखो जीवन में होंगे ये कमाल
दिनभर ‘राम-राम’ जपो और फिर देखो जीवन में होंगे ये कमाल
जय श्री राम
सुबह उठकर और रात में सोने से पहले तक राम नाम का जाप करें। इससे आपको जीवन में जो लाभ होंगे, वो पैसा खर्च करने पर भी न हो पाएंगे।
हिंदू देवी-देवताओं में बहुत सारे नाम हैं, जो लोगों की जुबान पर हमेशा रहते हैं। मगर सबसे ज्यादा जिन देवी-देवताओं को पूजा जाता है, उनमें से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का नाम सबसे पहले आता है। हम राम-राम पूरे दिन में कई तरह से करते हैं। इससे अलग-अलग भावनाएं जुड़ी होती हैं। राम-राम जपने से मनुष्य को कई फायदे होते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में बात करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तो महसूस करने वाली बात है। राम नाम जपने में सबसे ज्यादा तो मानसिक शांति मिलती है। मगर इसके और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में हमने छिंदवाडत़ा स्थित पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की है। वह कहते हैं, “यह अपने आप में एक मंत्र है।”
इस मंत्र को जपने के फायदों पर भी हम ने बात की, जो बेहद चमत्कारी और मनोहर हैं।
रामचरितमानस के बालकांड के वंदना प्रसंग में कहा गया है –
“नहिं कलि करम न भगति बिबेकू। राम नाम अवलंबन एकू।”
मतलब- कलयुग में न तो हम कर्म पर भरोसा कर सकते हैं, न भक्ति और न ज्ञान पर। हमारा सहारा तो केवल एक राम का नाम ही है।
अर्थात, राम नाम का मंत्र जाप करने से आपको अलौकिक सुख प्राप्त हो सकता है। इस युग में बेशक हर काम मुश्किल हो, मगर राम नाम जपने से वह आसान लगने लगता है। फिर चाहें गणित का कोई कठिन सवाल हो या फिर मृत्यु। राम नाम के जपने से सब कुछ आसान हो जाता है।
पद्मपुराण में कहा गया है-
“रामेति नाम यच्छोत्रे विश्रम्भादागतं यदि। करोति पापसंदाहं तूलं वहिकणो यवा ॥”
मातलब- अगर आपके कानों में पूरे दिन राम नाम पड़ता है, तो आपके जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इसलिए आपको मन ही मन राम का नाम जपते रहना चाहिए। इसके अलावा भी राम नाम जपने के बहुत सारे लाभ है। कुछ के बारे में पंडित जी हमें बताते हैं-
बहुत गुस्सा आता है? तो सुबह सो कर उठते ही आपको राम-राम का जाप शुरू कर देना चाहिए। जब भी कोई विवाद हो तो उसे बढ़ने से रोकने के लिए आपको राम-राम का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपका क्रोध शांत हो जाएगा।
कई बार हमारी किसी काम को करने की इच्छा शक्ति ही मर जाती है, मगर वह काम हमारी तरक्की या जीवन को व्यवस्थित करने के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जब आपको लगे कि कोई काम करने की आपकी इच्छा नहीं हो रही, मगर उसे करना भी है, तो आपको राम-राम का जाप शुरू कर देना चाहिए।
कई बार इच्छा शक्ति होती है, मगर आत्मविश्वास डगमगा जाता है। ऐसे में बनते काम बिगड़ जाते हैं। जब भी आपको लगे कि आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो आपको राम-राम का जाप शुरु कर देना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
बहुत तनाव हो रहा है और किसी भी तरह से कम नहीं हो रहा है, तो राम नाम का जाप आपका सहारा बनेगा। इस बात का समझना आसान है कि, जो लिखा है उसे तो हो कर ही रहना है। ऐसे में, राम नाम का जाप आपकी मुश्किलों को आसान बना देंगा।
इस भागतीदौड़ती जिंदगी में सुकून के दो पल बहुत ही मुश्किल से नसीब होते हैं, ऐसे में सुकून पाने का एक बहुत आसान तरीका है कि आप पूरे दिन राम नाम का जाप करें। इससे जो सुकून आपको मिलेगा, वो एक मेहंदी ट्रिप करके भी नहीं मिल पाएगा।
अगर आप भी जीवन में यह सुख पाना चाहते हैं, तो सुबह-शाम राम नाम का जाप करें। इससे आपके जीवन की कई मुश्किलें आसान हो जाएंगी।
जय श्री राम
गूगल से साभार
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

