बिसौली – बीते दिन शुक्रवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा में ग्रामीणों द्वारा कब्जाई सरकारी जगह में घूर गड्ढे व तालाब की जगह पर नायब तहसील दार गिरिजा शंकर ने राजस्व टीम को साथ लेकर कब्जा मुक्त कराई ।
बताया जा रहा है कि बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा में पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा जबरन कब्जाई सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलवा दिया ।
तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूमाफिया रडार पर हैं जिससे गांव में दबंग प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव ने दी ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com